फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Street plays will be organized to create awareness about wildlife

Pilibhit News: वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए होंगे नुक्कड़ नाटक

Thu, 14 Nov 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Street plays will be organized to create awareness about wildlife
पीलीभीत। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से बाघ एक्सप्रेस वाहन तैयार किया गया है। बुधवार सुबह मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सटे इलाके के संवेदनशील गांवों के लोगों को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गांवों में नुक्कड़ नाटक, फिल्म शो के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। बाघ मित्र भी अपना अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से गन्ना कटाई के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की होने वाली घटनाओं के मद्देनजर रोकथाम के लिए यह प्रयास शुरू किया है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के जरिये जंगल से सटे 72 गांवों के लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

--

केंद्रीय मंत्री ने लिया जंगल सफारी आनंद, नहीं दिखा बाघ
कलीनगर। जनपद दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार रात बाइफरकेशन में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को सुबह जंगल सफारी का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को कलीनगर क्षेत्र के तीन गांवों में जनसभाएं कीं थीं। देर रात उनका काफिला बाइफरकेशन स्थित सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस पहुंचा। उन्होंने गेस्टहाउस में ही रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह मुस्तफाबाद पहुंचकर डीएफओ मनीष सिंह के साथ जंगल सफारी की सैर की। इस दौरान बाघ नहीं दिख सका, लेकिन हिरन, पाड़ा समेत अन्य वन्यजीव देखने को मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed