फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Street light scam: 21 secretaries get stay on recovery

स्ट्रीट लाइट घोटाला : वसूली पर 21 सचिवों को मिला स्टे

Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Street light scam: 21 secretaries get stay on recovery
- वर्ष 2021-22 में शिकायत के बाद खुला था ग्राम पंचायतों में करोड़ों का गोलमाल
विज्ञापन

- डीएम की सख्ती के बाद प्रधानों और सचिवों को जारी किए गए थे वसूली के नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट घोटाले के मामले में जब पंचायत विभाग की ओर से सचिवों के वेतन से वसूली शुरू की गई थी। वसूली के रूप में कुछ सचिवों से एक माह की वसूली भी हुई। इसके बाद सचिव कोर्ट की शरण चले गए। अब तक न्यायालय ने 21 सचिवों को वसूली को लेकर स्टे दिया है। इसकी कॉपी भी अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।
ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटोें में घपलेबाजी को लेकर वर्ष 2021-22 में कई शिकायतें हुईं थी। शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद अधिकारियों ने मामले को दबा दिया और सुस्त गति से कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इससे करीब डेढ़ साल बाद भी कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन

यही नहीं वसूली के आदेश भी जिम्मेदार जारी नहीं कर सके। लापरवाही को लेकर जब डीएम ने कार्रवाई के लिए सख्ती की तो तत्कालीन डीपीआरओ ने दोषी पाए गए सचिवों और प्रधानों को नोटिस जारी किए। नोटिस के बाद मामले को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो वसूली के नोटिस जारी किए गए। इसमें कुछ प्रधानों ने धनराशि सरकारी खाते में जमा कर दी थी तो सचिवों की भी पहली किस्त कट गई। पहली किस्त कटने के बाद सचिवों ने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद स्टे आने शुरू हो गए। अब तक 21 सचिवों की ओर से अधिकारियों को स्टे आर्डर की कॉपी दी गई है। इससे एक बार फिर से वसूली की प्रक्रिया जहां की तहां ठहर गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed