{"_id":"69bd8d964f000ddefe06ea3e","slug":"stones-thrown-following-assault-stemming-from-a-feud-cross-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155850-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रंजिश में मारपीट के बाद फेंके पत्थर, क्राॅस रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रंजिश में मारपीट के बाद फेंके पत्थर, क्राॅस रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की कांशीराम आवास विकास कॉलोनी में रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और पत्थर फेंकने के भी आरोप लगाए गए। इसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हुए। पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।
एक पक्ष की ओर से कांशीराम राम कॉलोनी निवासी सतना ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले की ज्योति जोशी पत्नी संजय जोशी के घर उनके परिवार का आना-जाना है। 18 मार्च को ज्योति और शाहना के बीच रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान फेंके गए पत्थर उसके किराए के ई-रिक्शा पर लगे, इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर उसके पुत्र राकेश पर शाहना ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, दूसरे पक्ष की शाहना ने भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 18 मार्च को उसकी पुत्री कोचिंग से रिक्शे से घर लौट रही थी। रास्ते में सचिन और चांदनी ने उसके बाल खींचकर उसे परेशान किया। किसी तरह रिक्शा चालक ने उसे घर पहुंचाया। कुछ देर बाद राकेश, चांदनी और सचिन निवासी कांशीराम कॉलोनी उनके घर के पास आ गए और पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, इसमें वह घायल हो गई। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।