{"_id":"689cdc639c835aca56003154","slug":"stone-pelting-on-passenger-train-causes-commotion-passenger-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141839-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैसेंजर ट्रेन पर पथराव से मचा हड़कंप, यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैसेंजर ट्रेन पर पथराव से मचा हड़कंप, यात्री घायल
Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर की ओर से आ रही पैसेंजर गाड़ी पर पीलीभीत जंक्शन के करीब बराहा रेलवे क्राॅसिंग पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ट्रेन में हुए पथराव से अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।
हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बराहा रेलवे क्राॅसिंग के समीप हुआ। टनकपुर की ओर से आ रही पैसेंजर गाड़ी संख्या 55 326 जैसे ही पीलीभीत जंक्शन से पांच सौ मीटर पीछे पहुंचीं। तभी अचानक रेलवे लाइन के किनारे खड़े कुछ अराजकतत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे ट्रेन में सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थर उनके सिर और माथे पर लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र नानू फौजी को फोन पर दी। जिसके बाद उनका पुत्र भी वहां पहुंच गया। इसके बाद रेलवे पुलिस भी सक्रिय हुई। पथराव की घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घायल वीरेंद्र शर्मा एक फिजिकल ट्रेनर भी हैं जो अर्ध सैनिक बल पुलिस वालों की भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करा रहे है। वीरेंद्र शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारी व रेलवे अधिकारियों से इसको लेकर अपील की गई है, जिससे कोई भी अन्य व्यक्ति इस हादसे का शिकार ना हो सके। आरपीएफ के एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जानकारी कराई जा रही है।