फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stone-pelting incident at religious site in Pilibhit

Pilibhit News: खमरियापुल में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर पथराव, चौकी पुलिस छिपाए रही घटना

Sat, 06 Sep 2025 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 04:15 PM IST
सार

पीलीभीत जनपद के अति संवेदनशील गांव खमरियापुल में कुछ अराजकतत्वों ने एक ही रात में दो बार धार्मिक स्थल पर पथराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। घटना को दबाए रही। 

विज्ञापन
Stone-pelting incident at religious site in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव खमरियापुल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पथराव में एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शाही चौकी पुलिस की मौजूदगी के बावजूद घटना को छिपाने का प्रयास किया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


ग्राम खमरियापुल, जो पिछले कई वर्षों से संवेदनशील श्रेणी में है, एक बार फिर तनाव का केंद्र बन गया। चार सितंबर की रात करीब 8:30 बजे धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात शरारतीतत्वों ने धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंक दिए। पथराव में स्थानीय निवासी हसमुद्दीन की आंख के पास चोट लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने शाही चौकी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समुदाय विशेष के आरोपों पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों से केवल समझाकर लौट गई और घटना को छिपाए रही। उच्च अधिकारियों से जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अफसरों को दी सूचना 
आरोप है कि उसी रात करीब 10:30 बजे दोबारा मस्जिद पर पथराव हुआ। इस दौरान भी शाही चौकी पुलिस सक्रिय नहीं रही। जब ग्रामीणों ने सीधे उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, तब जाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिश्नोई ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और शरारती तत्वों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में माहौल शांत बताया जा रहा है, लेकिन शाही चौकी पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों का कहना है कि खमरियापुल गांव पहले से ही अति संवेदनशील है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दो बार पथराव होना गंभीर लापरवाही है। उनका कहना है कि यदि समुदाय विशेष की ओर से लोग आगे आते तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed