{"_id":"4e63d22b884a162899e6f23e2f76bf50","slug":"state-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में तीन छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में तीन छात्रों ने लहराया परचम
पीलीभीत।
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में हुई जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित प्रदर्शनी
विज्ञापन
में जनपद के तीन छात्रों ने अपने अपने वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर
सफलता का परचम लहराया।
सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 18 नवंबर से चार दिवसीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में आयोजित की गई थी।
इसमें राम इंटर कॉलेज के छात्र उदित वाजपेई ने जूनियर वर्ग, इसी कॉलेज के अर्श त्रिपाठी ने सीनियर वर्ग व लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल राजीव कालोनी के अभिषेक कुमार ने जूनियर वर्ग में अपने अपने मॉडलों के आधार पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह सभी छात्र गाइड शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, धर्मेश्वरदयाल गंगवार के नेतृत्व में प्रदर्शनी में शामिल हुए थे। प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।