फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   State and The government blew mannequin

मुआवजा के लिए राज्य और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 20 Apr 2015 12:08 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
State and The government blew mannequin
अखिल भारतीय किसान
विज्ञापन
महासभा कार्यकर्ताओं ने किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में बरखेड़ा में केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

किसान महासभा के जिला संयोजक रामऔतार वर्मा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व किसान रविवार को बरखेड़ा के दौलतपुर चौराहा पर एकत्र हुए। सभा हुई। सभा में किसान महासभा नेता बाबूराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक वायदे के मुताबिक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों सरकारें किसान विरोधी सरकारें हैं।

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मुआवजे के नाम पर राजनीति कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में इन सरकारों को सबक सिखाया जाएगा। जिला संयोजक ने कहा कि किसान महासभा गांव गांव जाकर किसानों की समस्या सुन रही है। जल्द ही किसान जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद  कार्यकर्ताओं व किसानों ने साथ लाए केंद्र व प्रदेश सरकार के पुतले को नारेबाजी कर आग के हवाले कर दिया।

पुतला दहन करने वालों में बाबूराम, रोशनलाल, श्यामबिहारी, नत्थूलाल, छेदालाल, रजा बख्श आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed