{"_id":"686ebfc1e6bcf8a26a05b1c4","slug":"stadium-trainees-won-the-hockey-final-by-defeating-ruppur-kamalu-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139417-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूपपुर कमालू को हराकर स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता हाॅकी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूपपुर कमालू को हराकर स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता हाॅकी का फाइनल
Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में हो रही दौड़ प्रतियोगिता ट्रैक पर भरे पानी में दौड़ लगाती छात्राएं संवाद
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में बुधवार को हुई बालिका वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने जीत हासिल की। रूपपुर कमालू की टीम उपविजेता रही। विजेताओं को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने पुरस्कृत किया। इसी के साथ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन भी हो गया।
गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबॉल व भारोत्तोलन की दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और रूपपुर कमालू के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने 2-0 से रूपपुर कमालू को हरा दिया।
इसके अलावा बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूर्णिमा प्रथम, छाया द्वितीय, पायल तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में पूर्णिमा प्रथम, शगुन द्वितीय, आकृति तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पूर्णिमा प्रथम, शगुन द्वितीय, सविता तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में सविता प्रथम, श्रद्धा द्वितीय, कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में सीतू प्रथम, अक्षरा द्वितीय, श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में रतन सविता प्रथम, सीतू द्वितीय, रुचि तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक में पायल प्रथम, भावना द्वितीय, छाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में पायल पहले, भावना दूसरे, निशा तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में कशिश ने बाजी मारी। भावना द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रामकुमार मौर्य, हॉकी संघ के सचिव जयप्रकाश, सुरेश कौशल, राजेश शुक्ला, राजीव मिश्रा, विभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ट्रैक पर भरे पानी में जीत की दौड़... बारिश से गांधी स्टेडियम में भी जलभराव हुआ। ट्रैक पर पानी भर गया। खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंची छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्राएं ट्रैक पर भरे पानी के बीच दौड़ लगाती रहीं। गिरने के भय के बीच जीत हासिल की।