{"_id":"6afdf577f87ea481000558a7","slug":"five-accused-were-interrogated-while-on-remand-an-axe-a-brick-and-sticks-were-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-173599-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिमांड पर लेकर पांच आरोपियों से की गई पूछताछ, फरसा, ईंट व डंडे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिमांड पर लेकर पांच आरोपियों से की गई पूछताछ, फरसा, ईंट व डंडे बरामद
Thu, 19 Nov 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। रामलीला कमेटी को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ और बयान दर्ज किए। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा, ईंट व डंडे बरामद किए गए। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अमरिया कस्बे में 12 अक्तूबर को रामलीला मेला कमेटी के विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें कस्बा निवासी दो सगे भाई मोहित, अंकित व किशोर कुनाल की मौत हुई थी। दोनों भाइयों की गोली लगने से जबकि कुनाल की मारपीट में मौत होना पोस्टमाॅर्टम में पाया गया था।
पुलिस मृतक दोनों पक्षों की ओर से दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों मामलों में अबतक 24 लोगों को जेल जा चुके हैं। इसमें 19 आरोपी दो भाइयों की हत्या के मामले में जेल भेजे गए, जबकि पांच आरोपी किशोर कुनाल की मौत के मामले में जेल गए।
विज्ञापन
इधर भाइयों की मौत के मामले में जेल गए 19 आरोपियों में पांच ने पुलिस से बचकर चार नवंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। जानकारी के बाद पुलिस ने पांचों की रिमांड के लिए कोर्ट में पत्र दाखिल किया था। इधर कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद थाना पुलिस ने मंगलवार को सरेंडर पांचों आरोपियों को रिमांड पर ले जाकर पूछताछ की।
घटना स्थल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी व बयान दर्ज किए। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट व डंडे बरामद किए गए।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि सरेंडर करने वाले पांच आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें नियमानुसार जेल भेज दिया गया।
रिमांड पर लेने वाले आरोपियों में नन्हें श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, ओमकार श्रीवास्तव, कमल कांत और नितिन उर्फ जितिन श्रीवास्तव शामिल रहे।