Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hoping for a bridge along the way... life remains a struggle when crossing the river.

Pilibhit News: राह में पुल की आस... नदी पार अब भी जिंदगी दुश्वार

Thu, 19 Nov 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hoping for a bridge along the way... life remains a struggle when crossing the river.
नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
पूरनपुर/अमरिया। समय बीतता गया, इंतजार लंबा होता गया और लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शारदा और देवहा नदी के पार बसे गांवों के करीब दो लाख लोगों के लिए आवागमन आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

कहीं नदी पार करने के लिए घंटों नाव का इंतजार करना पड़ रहा है तो कहीं महज 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 35 से 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शारदा नदी पर पैंटून पुल निर्धारित समय सीमा के एक महीने बाद भी तैयार नहीं हो सका है, जबकि अमरिया क्षेत्र में भगा मोहम्मदगंज पुल का अभी 40 प्रतिशत काम हुआ है। दोनों पुलों से हजारों परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी, खेती-किसानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का रास्ता जुड़ा है, लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पूरनपुर के शारदा पार इलाके की 16 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी रहती है। इन गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय और आसपास के बाजारों तक पहुंचने के लिए शारदा नदी पर बने पैंटून पुल का सहारा रहता है। हर साल बाढ़ की आशंका के चलते 15 जून को पुल हटा दिया जाता है और नदी का जलस्तर कम होने पर 15 अक्तूबर से आवागमन शुरू कराने की व्यवस्था निर्धारित है। लेकिन पिछले चार वर्षों से पुल हटाने में तो समय का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन दोबारा तैयार करने में लगातार देरी हो रही है।
विज्ञापन

इस बार भी निर्धारित समय बीतने के एक महीने बाद तक पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका है। सबसे बड़ी बात यह है कि पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में लोगों के सामने सवाल है कि टेंडर कब होगा और पुल बनकर आवागमन के लिए कब खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां केवल दो नावों का संचालन होने से लंबी कतार लग जाती है। कई बार नाव के इंतजार में दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। इससे जरूरी काम से तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों का पूरा दिन निकल जाता है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को 30 से 35 किलोमीटर की जगह करीब 130 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

आज राज्यमंत्री करेंगे भगा मोहम्मदगंज पुल निर्माण का भूमि पूजन : अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी पर भगा मोहम्मदगंज पुल का नवनिर्माण लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत से होगा। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि 19 नवंबर को वह इसका भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने बताया इस पुल के बनने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

नाव से शारदा नदी पार करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed