फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stadium trainees , Spingrdel and United win

स्टेडियम ट्रेनीज, स्पिंग्रडेल व यूनाइटेड विजयी

Mon, 28 Dec 2015 11:19 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 28 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुरू हुई जूनियर बालकों की जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन स्टेडियम ट्रेनीज, स्प्रिंगडेल कॉलेज व यूनाइटेड क्लब की टीम ने प्रतिद्वंदी को परास्त कर मैच जीत लिए। इधर, मझोला में चल रहे श्री गुरुगोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोला को 3-0 से हराकर मझोला ने फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. शैलेंद्र गंगवार व स्प्रिंगडेल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रिया जगोता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गांधी स्टेडियम ट्रेनीज व सिटी क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने सिटी क्लब टीम को 4-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में स्प्रिंगडेल कॉलेज ने राम इंटर कॉलेज टीम को 5-2 और तीसर मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने यूनाइटेड क्लब को 1-0 से पराजित किया। चौथे मैच में  राम इंटर कॉलेज टीम व लाइंस बाल विद्या मंदिर टीम एक-एक की बराबरी पर रहीं। पांचवें मैच में यूनाइटेड क्लब ने सिटी क्लब को 5-0 से पराजित किया। निर्णायक पुनीत भारद्वाज, प्रमोद पंत, विनीत मौर्य, रजत बाल्मीकि, अक्षय वंशवाल, रोहन कुमार, एकता राठौर, शशिप्रभा रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, सुरेश कौशल, हरिओम देवल, केपी सिंह, दिलीप थापर, गिरजेश पाठक, अरविंद देवल, सतीश शर्मा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

मझोला। खेल सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे श्री गुरू गोविंद सिंह फुटबाल टूर्नामेंट के तहत सोमवार को मझोला व गोला टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहले हॉफ  में मझोला टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में भी मझोला ने एक गोल कर मैच को 3-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच मझोला व टनकपुर के मध्य 30 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मौके पर पूर्व फुटबाल कोच गुरुदर्शन सिंह, कोच अमर सिंह, तेजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, एनसी पाठक, सुरेश चंद यादव, रजाली, संजय सिंह, सुखदीप मल्ली, राजेंद्र कुमार, रक्षपाल सिंह, अरूण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed