{"_id":"65ff396d47185f63f300cffb","slug":"ssb-patrolled-the-border-with-nepals-forces-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113849-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसएसबी ने नेपाल की फोर्स के साथ सीमा पर की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसएसबी ने नेपाल की फोर्स के साथ सीमा पर की गश्त
विज्ञापन
कलीनगर। लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार को 49वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने नेपाल की एपीएफ फोर्स के साथ सीमा पर पैदल गश्त कर स्थिति को परखा।
माधोटांडा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी की 49वीं वाहिनी के जवान संभाल रहे हैं। लोकसभा और होली को देखते हुए सीमा पर सक्रियता बढ़ाई गई है। शनिवार को नौजल्हा चौकी के एसएसबी जवानों ने नेपाल की एपीएफ के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की।
उपनिरीक्षक सतीश कुमार व एपीएफ के कमांडर सुमान अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। कच्चे रास्तों पर भी विशेष नजर रखी गई। दोनों अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने को संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं साझा करने और अपराध रोकने में एक दूसरे की मदद करने पर सहमति व्यक्त की।