फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get ready to spot tigers at Chuka; PTR is all set for jungle safaris.

Pilibhit News: चूका में होगा बाघों का दीदार, जंगल सफारी के लिए तैयार पीटीआर

Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Get ready to spot tigers at Chuka; PTR is all set for jungle safaris.
चूका बीच की पार्किंग में खड़े सफारी वाहन। फाइल फोटो
दो शिफ्टों में चलेंगी सफारी, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन बुकिंग की भी रहेगी सुविधा
विज्ञापन

पीलीभीत। चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में बाघों की बढ़ती हलचल इस बार पर्यटकों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर खींचने वाली है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही जंगल में बाघों की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। अलग-अलग इलाकों में बाघों की मौजूदगी से वन विभाग भी उत्साहित है। पर्यटकों की संभावित बढ़ी आमद को देखते हुए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार सैलानियों को जंगल सफारी के साथ चूका बीच की सैर का भी मौका मिलेगा।
नए पर्यटन सत्र में जंगल सफारी दो शिफ्टों में संचालित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट में अधिकतम 46 सफारी वाहनों को जंगल में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 23 वाहन ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि 23 वाहन ऑफलाइन बुकिंग के लिए रखे जाएंगे। इससे पहले से सफारी बुक कराने वाले पर्यटकों के साथ अचानक पहुंचने वाले सैलानियों को भी जंगल भ्रमण का अवसर मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन

-------------
घर बैठे बुक होगी सफारी और रेस्ट हाउस
वन निगम का इंटीग्रेटेड बुकिंग पोर्टल तैयार हो चुका है। इसके जरिये पर्यटक घर बैठे सफारी वाहन और रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इससे काउंटर पर पहुंचकर बुकिंग कराने की जरूरत कम होगी और पर्यटकों को समय की बचत भी होगी। हालांकि, सीधे टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले सैलानियों के लिए ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था जारी रखी जाएगी। प्रशासन ने सफारी वाहनों में आधे को ऑनलाइन और आधे को ऑफलाइन बुकिंग के लिए रखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शहर से भी सफारी वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी
इस बार पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर से सफारी वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है। इससे बाहर से आने वाले सैलानियों को टाइगर रिजर्व तक पहुंचने के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था करने में परेशानी नहीं होगी। सफारी वाहनों के संचालन और बुकिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए वन विभाग स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
-----------
चूका में जंगल और जलाशय का आकर्षण
पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों के लिए चूका बीच सबसे प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। घने जंगल के बीच जलाशय का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। जंगल सफारी के दौरान बाघ, तेंदुआ, हिरन, हाथी समेत कई वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अवसर मिलता है। नया पर्यटन सत्र शुरू होने में अभी करीब डेढ़ माह का समय है, लेकिन जंगल में बाघों की हलचल अभी से नजर आने लगी है।

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि नए सत्र में पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बुकिंग व्यवस्था रखी गई है। इंटीग्रेटेड पोर्टल के माध्यम से घर बैठे सफारी वाहन और रेस्ट हाउस की बुकिंग की जा सकेगी। वहीं, सीधे पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी पर्याप्त वाहन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed