{"_id":"67e5ab88f17580eae2bd3a35eda8c80c","slug":"ssb-also-shrai-gbia-planted-in-the-medical-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने गभिया सहराई में लगाया चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने गभिया सहराई में लगाया चिकित्सा शिविर
Madotanda
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी की ओर से गभिया सहराई में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 359 लोगों और दो सौ पशुओं की जांच कर दवाई दी गई। एसएसबी कमांडेंट ने साठ बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने को एक कंप्यूटर सेंटर संचालक को कंप्यूटर और खर्चे का चेक सौंपा।
विज्ञापन
शिविर के शुभारंभ पर राजकीय इंटर कालेज गभिया सहराई के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एसएसबी के कमांडेंट जेपी राना की पत्नी ने भी एक गीत सुनाकर लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। शिविर में डॉ. सोहल खान और पशु चिकित्सक डॉ. एलएम मारुति ने जांच कर परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क दवाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
डॉ. सोहल खान ने बताया कि परीक्षण में पेट रोगियों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा सामान्य बुखार, खांसी आदि के मरीज आए। पशु चिकित्सक ने बताया कि पशुओं में भी पेट रोग की समस्या अधिक पाई गई। एसएसबी 26 वीं वाहिनी के कमांडेंट जय प्रकाश राना ने इस दौरान गांव के साठ बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने की घोषणा की। साथ ही एक कंप्यूटर सेंटर को कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए और खर्चे को 24 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टाटरगंज में तीस बच्चों को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज के लिए दो सोलर लाइटें और गांव के लिए प्रधान विमल गोलदार को एक सोलर लाइट सौंपी गई। कमांडेंट ने बताया कि सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। खाद और डीजल की तस्करी पूरी तरह बंद करा दी गई है। शिविर में इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य शमसुद्दीन, पीएम गोस्वामी, प्रधान विमल गोलदार आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।