{"_id":"6aea254c7c4da76bdb06bc2b","slug":"srimad-bhagavat-katha-launched-devotees-flocked-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172598-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु
Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। ग्राम रिछोला सबल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होते ही गांव में भक्तिमय माहौल बन गया। कथा श्रवण के लिए ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
कथावाचिका सुमन शास्त्री ने भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उपदेश मनुष्य को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण के साथ धार्मिक संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
आयोजन की व्यवस्थाएं अजय वीर की देखरेख में की जा रही हैं। इसमें वासुदेव मिश्रा, डॉ. ख्यालीराम, शिवदत्त मिश्रा और सोनू गौतम सहित ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की।