{"_id":"5d601d138ebc3e01542f5bca","slug":"srikrishan-pilibhit-news-bly373346685","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राधा कृष्ण रूप सज्जा समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की सुरभि कॉलोनी और टनकपुर हाईवे स्थित शाखा में बच्चे राधा कृष्ण, वासुदेव, कंस, देवकी, नंद बाबा, ग्वालों आदि की वेषभूषा में पहुंचे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। राधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में अर्पिता, उत्कर्ष, अविरल, हर्ष ने प्रथम स्थान पाया। लिटिल एंजिल्स स्कूल में कक्षा एक और दो के बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम समापन पर राधा कृष्ण की आरती हुई। लार्ड कृष्णा स्कूल में में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने धार्मिक गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य किया। डिवाइन कॉलेज में छात्रा भावना ने राधा तेरे चरणों की गीत सुनाया। पूजा ने घनश्याम तेरी वंशी पागल कर जाती है गीत, रितिक पटेल ने कलयुग में श्रीकृष्ण कविता, आराधना ने यशोमती मैया से बोले नंदलाला गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। ब्राइट लाइन एकेडमी में राशि, प्रिंसी, अनुष्का, अक्षरा, शिवांग, कुबेर, सोनाक्षी, हेतांश आदि राधा कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे। मटकी फोड़ो प्रतियोगिता हुई।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में वृंदावनेश्वरी टीम प्रथम, नटखट टीम द्वितीय ओर केशव टीम तृतीय रही। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकियां सजाई। सूरजभान डिग्री कालेज में छात्राओं ने बांसुरी वादन किया। साहूजी महाराज स्कूल में झांकियां सजाई गईं। शिशु बिहार इंटर कॉलेज में हुई श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में ईश्वर और राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में अनन्या प्रथम रहे। श्री मुकुट आदर्श बाल विद्या मंदिर मानपुर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
अमरिया। यहां नीलगिरी स्कूल में एलकेजी और यूकेजी के बच्चे राधा-कृष्ण, ग्वालों और गोपियों की वेशभूषा में पहुंचे।
बिलसंडा। हैपीब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल में बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे और झांकियां प्रस्तुत की।