फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sports

सैफई में जिले के तीन होनहारों ने दिखाई धमक

Fri, 03 Jan 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
sports
पीलीभीत। सैफई में हुई राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक झटके। जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

सैफई (इटावा) के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 53वीं उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें जिला एथलेटिक्स संघ के प्रयासों से जिले केे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव अरविंद देवल ने बताया कि क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जिले की बालिका वर्ग अंडर 16 में बीसलपुर की अंजलि ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा बालक वर्ग अंडर 16 में भी अमरिया के जसवंत सिंह और पूरनपुर के भाईराम ने भी कांस्य पदक जीता है। भाईराम का चयन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए किया गया है। पीलीभीत के खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीन पदक हासिल करने पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सचिव डोरी लाल, संयुक्त सचिव अरविंद देवल, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलिमा शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed