{"_id":"5d6d5ba28ebc3e93ce4f9469","slug":"sport-pilibhit-news-bly374570794","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में शाकिब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में शाकिब ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चिरौंजीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, भाला फेंक, हैमर फैंक, चक्का फेंक व लंबी कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हुनर दिखाए।
गांधी स्टेडियम में हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर के अलावा शाहजहांपुर के बच्चों ने भाग लिया। गोला फेंक में बाल, किशोर व तरुण वर्ग में बीसलपुर के असगर अली, मझोला के अनूप व शाहजहांपुर के गौरव वर्मा प्रथम स्थान पर रहे। भाला फेंक में किशोर व तरुण वर्ग में विपिन ने पहला व गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में किशोर व तरुण वर्ग में अनूप पहले व गौरव दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में बाल, किशोर व तरुण वर्ग में असगर अली ने पहला, अनूप गिहार ने दूसरा व राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सौ मीटर दौड़ में बाल, किशोर व तरुण वर्ग में शाकिब ने पहला, कौशलेंद्र ने दूसरा व मो. उमैर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में शाकिब ने पहला, शादाब ने दूसरा व सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह मीटर दौड़ में निखिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर में कुनाल वर्मा व अजय विजयी रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में अभिषेक व पांच हजार मीटर दौड़ में अजय ने बाजी मारी। छह किमी क्रॉस कंट्री में प्रदीप ने पहला, संदीप ने दूसरा व रवि पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष वृजेंद्र अग्रवाल, प्रबंधक करुणाशंकर शुक्ला व प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया।