फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sport

रचना, रीना और वीनस ने मारी बाजी

Mon, 29 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 29 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
sport
महाविद्यालय में सोमवार से शुरू हुए क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ उपाधि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने क्रीड़ा ध्वज फहराया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इससे पूर्व छात्राओं ने मार्च पॉस्ट निकाला। इस दौरान पूर्व प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्राओं से प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भाग लेने का आह्वान किया। पहले दिन हुई 200 मीटर दौड़ में रचना गंगवार, टीना मौर्य, स्वाति, लंबी कूद में रीना भारती, छाया वर्मा, सरिता देवी, गोला फेंक में वीनस प्रभा राजपूत, राशिका शर्मा, वर्तिका पांडेय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर हीट में 12 छात्राएं शामिल हुई।
विज्ञापन

संचालन व्यवस्था विभाग प्रभारी डॉ. नगेंद्रपाल, पंकज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. नरेशपाल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. ब्रजेश कुमार राठी, जाकिर हुसैन, दीपक विश्वास, योगेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed