{"_id":"6813b797dedf7ab0970b0786","slug":"sp-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-attack-on-sp-mp-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135090-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपाई। संवाद
- फोटो : स्रोत-स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन को लेकर जिले भर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट तिराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का दमन कर रही है।
पार्टी के चार बार के सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास व काफिले पर टायर फेंककर जानलेवा हमला किया गया। करणी सेना की ओर से लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी और प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मौजूदा सरकार अनुसूचित जाति को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
ज्ञापन में हमलावरों पर कार्रवाई करने और देश में जल्द जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई। इस दौरान नफीस अहमद अंसारी, अरशद खां, काशीराम सरोज, बालक रामसागर, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, दिव्या गंगवार, राजकुमार राजू, आरती महेंद्र, यूसुफ कादरी, लखविंदर सिंह पन्नू, मखदूम खां, अमित पाठक एडवोकेट, संजय खान आदि सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।