फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP workers handed over a memorandum addressed to the Chief Minister to the SDM

Pilibhit News: सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

Fri, 11 Jul 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP workers handed over a memorandum addressed to the Chief Minister to the SDM
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता स्रोत: स्वयं
पूरनपुर। यूरिया की किल्लत, स्कूलों के विलय और अन्य समस्याओं को लेकर मेंं सपाइयोंं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। यूरिया के लिए किसान समितियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। छुट्टा पशुओं से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान है। स्कूलों का विलय होने से बच्चों का पास के स्कूल का अधिकार छिन गया है। छोटे बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तक कर दूसरे गांव के स्कूलों में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, तौफीक अहमद कादरी, मीता सिंह, सतीश चंद्र वर्मा, बसंत कुमार भारती, अहीद खां, जयपाल सिंह, नौशाद गाजी, अमन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed