फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'SP's hooliganism Is plagued with people '

‘सपा की गुंडागर्दी से त्रस्त है जनता’

Sun, 14 Feb 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
'SP's hooliganism Is plagued with people '
स्थानीय निकाय के भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर ने कहा कि सपा की गुंडागर्दी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। ब्लाक प्रमुख चुनाव मेें भी सपा ने सत्ता के दम पर लोकतंत्र की हत्या कर अपने चहेतो को चुनाव जिताया है। इस चुनाव में मतदाता सपा की ज्यादातियों का पूरा हिसाब चुकता करेगा।
विज्ञापन

शहर के होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें बदलते ही जबरन बल पूर्वक लोकतंत्र की हत्या कर निर्वाचित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को हटा दिया जाता है। चुनाव जीतने के बाद वह सदन में यह मुद्दा रखेंगे कि निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सरकारें बदलने पर न हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का आशीर्वाद उनके साथ है। वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed