फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP raises demand for dismissal of Union Minister in Lakhimpur incident

लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग सपा ने उठाई

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
SP raises demand for dismissal of Union Minister in Lakhimpur incident
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा दो दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं। बुधवार को बंडा स्थित गुरुद्वारा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहे। गुरुवार को लखीमपुर दौरे के वक्त भी उनके ही साथ रहे। लखीमपुर में किसानों को रौद दिए जाने की घटना पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि मुख्य आरोपी भाजपा सरकार की शह पर खुलेआम घूम रहे हैं। साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है। लखीमपुर पीलीभीत समेत कई जनपदों की इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। ऐसा लगता है कि सरकार सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही है। हालात बिल्कुल आपातकाल जैसे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है। सपाकृषि कानूनों का विरोध करती है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए एवं उनके पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed