फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP inspection

एसपी के औचक निरीक्षण में माधोटांडा पुलिस फेल

Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
SP inspection
पीलीभीत। एसपी के औचक निरीक्षण में माधोटांडा थाने में तमाम खामियां निकलीं। थाना परिसर की सफाई व्यवस्था से लेकर कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव समेत कई मामलों में पुलिस फेल दिखी। एसपी ने नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर शहरोज अनवर की फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद का कार्यभार संभालने के बाद से ही एसपी जयप्रकाश प्रतिदिन किसी न किसी थाना या चौकी का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात उन्होंने माधोटांडा थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई चेक की तो वहां शौचालय समेत कई जगह गंदगी मिली। विवेचना कक्ष में कंप्यूटर ही नहीं लगे थे। इस पर एसपी ने सख्त नाराजगी जताई और सीसीटीएनएस कार्यालय को ही विवेचना कक्ष बनाने के निर्देश दिए। सीसीटीएनस कक्ष में फालतू सामान बेतरतीब तरीके से रखा था। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर शहरोज अनवर की फटकार लगाई और बिना काम का सामान पुलिस लाइन में जमा कराने को कहा। अभिलेखों का रखरखाव भी दुरुस्त नहीं मिला। इसके बाद एसपी ने दरोगाओं को लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाने के निर्देश दिए। अंत में एसपी ने पुलिसकर्मियों से बात कर उनसे कार्य के दौरान आने वाली दिक्कतों को जाना और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों को ईमानदार और निष्पक्ष रहकर फरियादियों की शिकायतों का समाधान करने की भी सीख दी। सीओ योगेंद्र कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed