फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP did many SO from here and there

Pilibhit News: एसपी ने कई थानेदार किए इधर से उधर

Sat, 26 Aug 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP did many SO from here and there
पीलीभीत। एसपी अतुल कुमार शर्मा ने शुक्रवार देर रात कई थानेदारों के तबादले की सूची जारी की। कुछ देर बाद ही दूसरी लिस्ट जारी की गई। इसमें पूरनपुर कोतवाल बनाए गए कमल सिंह यादव का तबादला निरस्त कर उन्हें एसपी ने अपना पेशकार नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

पहली सूची में पूरनपुर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी को हटाकर कमल सिंह को पूरनपुर का कोतवाल बनाया गया था। आशुतोष रघुवंशी को एसपी ने अपना वाचक बनाया था। हालांकि चार घंटे बाद ही इस आदेश में संशोधन करते हुए इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव का तबादला निरस्त कर एसपी ने उन्हें अपना पेशकार नियुक्त कर लिया। पूरनपुर कोतवाली से हटाए गए इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी जगत सिंह को प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं घुंघचाई थाना प्रभारी मदनमोहन चतुर्वेदी को सेहरामऊ उत्तरी थाने का प्रभारी, प्रभारी महिला एवं बाल विकास संगठन इकाई रामसेवक को घुंघचाई थाना प्रभारी, सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी कांत कुमार शर्मा को महिला एवं बाल विकास संगठन इकाई प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मनोज कुमार मिश्रा को प्रभारी रिट सेल, एसपी के पेशकर राजवीर सिंह परमार को थानाध्यक्ष बरखेड़ा, थानाध्यक्ष हजारा बृजवीर सिंह को थानाध्यक्ष अमरिया, एसएसआई कोतवाली प्रमेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष हजारा, प्रभारी सीसीटीवी सेल अजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक बिलसंडा, प्रभारी निरीक्षक बिलसंडा सुरेंद्र कुमार को प्रभारी सीसीटीवी सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed