फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP blames to BJP government

सपा मुखिया के आह्वान पर सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

Fri, 16 Jul 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP blames to BJP government
पीलीभीत। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की सभी तहसीलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से झड़प भी हुई। धरना प्रदर्शन को लेकर तहसीलों में पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। दिनभर सपा कार्यालय के बाहर भी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे से ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र होने लगे। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या हुई है। नामांकन के समय विपक्ष के प्रत्याशी, प्रस्तावकों, समर्थकों, महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना और अभद्रता और पूर्व विधानसभा स्पीकर माताप्रसाद पांडेय के साथ धक्कामुक्की की गई। इन घटनाओं से जाहिर है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की बात गलत है। सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए विपक्ष के साथ-साथ जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जबरन हेल्पर लगा कर वोट डलवाए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में किसानों को फसलों की न्यूनतम समर्थन की गारंटी, गन्ने का बकाया भुगतान, कृषि कानून वापस कराने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारों को नौकरी दिलाने, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे वापस कराने समेत 17 मांगे शामिल रहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला सचिव युसूफ कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। प्रदर्शन को लेकर सपा कार्यकर्ता तीन धड़ों में बंटे देखे गए। नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में तौफीक कादरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, मोहम्मद मियां छोटे के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मनोज सोनकर और संजय खान के नेतृत्व में पहुंचे कुछ सपा कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को सौंपा।
बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी/उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एसडीएम राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ता गांव साबेपुर से रामलीला मैदान तक बैलगाड़ियों से आए। उसके बाद कार्यकर्ता रामलीला मैदान से तहसील गेट तक जुलूस के रूप में आए। कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। विक्रम सिंह गंगवार, नीरज गंगवार, रामप्रताप गंगवार, भानु यादव, बीडी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

अमरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तहसील परिसर में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून कानून व्यवस्था, फर्जी मुकदमे और प्रशासन द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन ज्ञापन एसडीएम रामदास सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में डॉ. शाने अली, तसलीमुल शान खां, असलम जावेद आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed