फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP and BJP workers fiercely kicked and punched

सपा और भाजपा कार्यकर्ता में जमकर चले लात-घूंसे

Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP workers fiercely kicked and punched
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव के दौरान से दो महिलाओं में चली आ रही अनबन बुधवार को मारपीट में बदल गई। इसमें एक सपा और दूसरी महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों महिलाएं मारपीट करती दिख रही हैं। कॉलोनी के लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गुस्से में आई और दूसरी महिला के बाल पकड़ कर नीचे गिराने लगी। कुछ ही देर में दोनों में जमकर लात- घूंसे चलने शुरू हो गए। वीडियो में बच्चे दिखाई पड़ रहे हैं। मम्मी को बचाओ कहते हुए छुड़ाते नजर आ रहे हैं। मारपीट का ये वीडियो करीब आधे घंटे का है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं कांशीराम कॉलोनी में आसपास ही रहती हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान से दोनों में अनबन चल रही है। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी हो जाती थी। बुधवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ मारपीट हो गई। एक महिला की बेटी को गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उसकी बेटी पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed