फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soon the appearance of Pilibhit railway station will change

Pilibhit News: जल्द ही पीलीभीत रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत

Mon, 05 Aug 2024 04:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Soon the appearance of Pilibhit railway station will change
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन पर शुरू हुआ कार्य। संवाद
पीलीभीत। चार माह के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य शुरू हो गया है। 16.7 करोड़ की लागत से स्टेशन पर कार्य होने हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्य पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। एस्कलेटर की सुविधा के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद की सीमा उत्तराखंड से मिली होने के चलते दो राज्यों के लोग पीलीभीत रेल खंड पर यात्रा करते हैं। इस लिहाज से पीलीभीत का रेलवे स्टेशन प्रमुख माना जाता है। आमान परिवर्तन के बाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने पर जोर दिया जाने लगा था। चार माह पूर्व अमृत भारत स्टेशन योजना में पीलीभीत रेलवे स्टेशन को शामिल कर बजट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने के लिए 16.7 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। स्टेशन को खूबसूरत रूप देने के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विस्तार करने की योजना बनाई गई तो टिकट विंडो और कार्यालयों को भी सुंदर स्वरूप देने के लिए फॉल सीलिंग लगाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन के रास्तों को चौड़ा करने, परिसर में लिफ्ट की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय किया गया। चार माह पहले कार्य शुरू किया गया पर बाद में तोड़फाेड़ के बाद कार्य रोक दिया गया। अब चार माह बाद कार्य को दोबारा शुरू किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद पीलीभीत रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य जल्द पूरा हो जाए इसके लिए अब तेजी से काम होगा।
----
यात्री प्रतीक्षालय में बेहतर होंगी सुविधाएं, रिफ्रेशमेंट रूम का होगा विस्तार
योजना के तहत यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मॉर्डन टॉयलेट ब्लाॅक का निर्माण कराया जाएगा। यात्री प्रतीक्षालय के सुधार के साथ कार्यालयों को प्लेटफार्म के लेवल तक उठाया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम का विस्तार प्रतीक्षालय तक किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए 30 हजार लीटर की टंकी का निर्माण भी किया जाएगा। दो वाटर हाइड्रेंट भी बनाए जाएंगे।
----
कार्य की गति धीमी होने से अव्यवस्थाएं हावी
चार माह बाद कार्य दोबारा जरूर शुरू हो गया, लेकिन फिलहाल गति धीमी होने से रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाएं हावी है। तोड़फोड़ कर डाले गए मलबे की धूल स्टेशन के प्लेटफार्म की ओर आ रही है। जिससे यात्री परेशान हैं। धूल को रोकने के लिए कपड़ा लगाया गया है, जो नाकाफी साबित हो रहा है।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन पर शुरू हुआ कार्य। संवाद

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन पर शुरू हुआ कार्य। संवाद

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन पर शुरू हुआ कार्य। संवाद

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन पर शुरू हुआ कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed