फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son commits suicide by hanging before his father's body reaches home

पिता का शव घर पहुंचने से पहले पुत्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Son commits suicide by hanging before his father's body reaches home
पूरनपुर। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत के बाद शव घर भी नहीं पहुंच सका, इसके पहले रास्ते में पुत्र ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को खेत में लटकता शव देखकर ग्रामीणों ने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पिता की हादसे में मौत से आहत होकर और घरेलू कलह पर युवक ने फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आ रही है। इधर, पिता के बाद पुत्र की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई है। पिता-पुत्र की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना की है। गांव महुआ गुंदे निवासी कन्हई लाल के मझले पुत्र ओमदेव (23) की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पौहरैइया में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मायके से पत्नी की विदाई न होने से ओमदेव और उसके परिवार के लोग परेशान थे। विदाई के लिए इससे पहले गांव के पूर्व प्रधान भी ओमदेव के साथ उसकी ससुराल गए थे। मंगलवार को प्रधान रामपाल को साथ लेकर कन्हई लाल और उसका पुत्र ओमदेव गांव पौहरैइया गए थे। पुत्रवधू की विदाई न होने पर कन्हई लाल और प्रधान रामपाल एक बाइक से जबकि ओमदेव दूसरी बाइक से घर लौट रहे थे। बंडा थाना क्षेत्र के गांव नरेंदापुर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कन्हई लाल की मौत हो गई थी। जबकि प्रधान रामपाल घायल हो गए। रामपाल को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंडा पुलिस ने कन्हई लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना की जानकारी के बाद ओमदेव अपने घर नहीं पहुंचा। बुधवार को सुबह गांव के समीप कुछ दूरी पर एक खेत में खड़े पाकड़ के पेड़ से ओमदेव का शव लटकते कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी पर ओमदेव के परिवार वाले पहुंचे। पुलिस ने ओमदेव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान ओमदेव के ससुराल वालों ने नवरात्र पर पुत्री की विदाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही ओमदेव को ससुराली रात को रुकने की बात कहकर रोकते भी रहे। मगर ओमदेव बाइक से घर को चल दिया था। 10 मिनट बाद बाइक से चलने पर रास्ते में हादसा में कन्हई लाल की मौत हो गई। ओमदेव ससुराल से चलते समय नाराज भी नहीं था। फिर पता नहीं उसने क्यों फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। - रामपाल, प्रधान महुआगुंदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में पिता की मौत से आहत होकर और पारिवारिक कलह के चलते ओमदेव के फंदा लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। दो लोगों की मौत पर उसके परिवार के लोग ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में भी नहीं थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed