{"_id":"671c078afc2ae8cdf1056c88","slug":"somewhere-there-is-agriculture-and-somewhere-there-is-population-on-no-mans-land-removal-has-become-a-challenge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124607-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर कहीं खेती तो कहीं आबादी... हटाना बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर कहीं खेती तो कहीं आबादी... हटाना बना चुनौती
विज्ञापन
कलीनगर। नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड क्षेत्र का अतिक्रमण लंबे समय से नासूर बना है। यहां कहीं खेती हो रही है तो कहीं लोग रहने लगे हैं। अब एक बार फिर इसको अतिक्रमण मुक्त कराने की तहसील प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पिलर नंबर 20 और 21 के मध्य शारदा नदी के किनारे तक दो नदियां का संगम होता है।
यहां नोमेंस लैंड पर काफी संख्या में नेपाल के लोग रहते हैं। अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व के वर्षों में सर्वे आफ इंडिया ने नेपाल की मदद से संयुक्त सीमांकन भी किया, लेकिन अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इधर एक बार फिर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। दो दिन पूर्व कलीनगर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने राजस्व और एसएसबी टीम के साथ नोमेंस लैंड क्षेत्र में पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति को परखा था। इसके बाद टीम को अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
--
नोमेंस लैंड क्षेत्र के अतिक्रमण की स्थिति को परखा गया। अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए टीम को लगाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, एसडीएम, कलीनगर