फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Someone became the BSA and someone took up the responsibility as Principal.

Pilibhit News: बीएसए तो किसी ने प्राचार्य बनकर जाना दायित्व

Thu, 25 Sep 2025 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Someone became the BSA and someone took up the responsibility as Principal.
पीलीभीत। मिशन शक्ति के तहत नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा नीलम को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए बीएसए नियुक्त किया गया। इस दौरान नीलम ने विद्यालय के स्टाफ की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और कार्यालय का भ्रमण करते हुए सभी कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने नीलम को कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। प्रशासनिक कार्यों और स्कूल संचालन से परिचित कराया। नीलम ने पूरे दिन उत्साहपूर्वक अधिकारियों और स्टाफ के कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी गतिविधियों को समझा।
विज्ञापन



छात्रा स्नेहा को एक दिन का बनाया प्राचार्य

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। स्नेहा को महाविद्यालय स्टाफ ने पुष्प देकर स्वागत किया। प्राचार्या बनी छात्रा ने महाविद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है, तब निसंकोच बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

छात्रा बनी एक दिन के लिए संस्थान की प्राचार्य



बीसलपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (ग्रामीण) में कक्षा आठवीं की छात्रा शशि गंगवार बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की एक दिन के लिए प्राचार्य बनीं। छात्रा ने संस्थान के सभी पटल देखे। उन पटलों पर तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। सभी पटल प्रभारियों को कार्य मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका देखी, जिसमें कोई अनुपस्थित नहीं मिला। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता दरवेश कुमार ने बताया कि शशि ने प्राचार्य की भूमिका काफी हद तक सही ढंग से निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed