फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soldier did not change conduct even after suspension, SP dismissed

Pilibhit News: निलंबन के बाद भी सिपाही ने नहीं बदला आचरण, एसपी ने किया बर्खास्त

Fri, 05 Jul 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Soldier did not change conduct even after suspension, SP dismissed
पीलीभीत। अपने आचरण से पुलिस की छवि धूमिल कर रहे सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई का भी असर नहीं हुआ। नशे की हालत में कर्मचारियों और जनता से अभद्रता करने के साथ बिना अनुमति ड्यूटी से गायब रहने के लगातार मामले सामने आते रहे। अब एसपी ने सिपाही को बर्खास्त करते हुए रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भेज दी है।
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही शुभम कुमार लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात चल रहा था। बावजूद इसके नशे की हालत में अभद्रता करने के मामले लगातार अफसरों के संज्ञान में आते रहे। 29 जून को पुलिस लाइन परिसर में मंदिर के निकट भी सिपाही ने नशे की हालत में कर्मचारियों से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

नशे की हालत में रहने के साथ ड्यूटी में भी आए दिन लापरवाही बरती जा रही थी। बिना अनुमति के अवकाश पर जाने के भी मामले सामने आते रहे। आमजन से भी अभद्रता की शिकायत मिलती रही। गलत आचरण के चलते पूर्व में भी उसके खिलाफ चार बार निलंबन की कार्रवाई की गई। बावजूद इसके अफसरों की चेतावनी के बाद भी उसके आचरण में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते अब एसपी अविनाश पांडेय ने उसे बर्खास्त कर दिया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि गलत आचरण के चलते सिपाही पूर्व में कई बार निलंबित हो चुका था। इसपर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

000
चार साल में चार बार हुआ निलंबित
बर्खास्त सिपाही गलत आचरण के चलते चार साल में चार बार निलंबित हो चुका था। इसमें 20 सितंबर 2022 में नशे की हालत में मिलने पर अल्कोहल की पुष्टि होने पर उसे निलंबित किया गया तो 11 अक्तूबर 2023 को शहर में यातायात कार्यालय के निकट नशे की हालत में अर्धचेतन अवस्था में मिलने पर एक बार फिर अल्कोहल की पुष्टि होने पर उसे निलंबित किया गया। इसके बाद 24 दिसंबर 2023 को सुनगढ़ी क्षेत्र में शराब के नशे में अभद्रता करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो 24 अप्रैल 2024 को गारद ड्यूटी से बिना अवकाश अनुमति के नदारद रहने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। निलंबन के चलते 26 जून को भी शराब पीकर कर्मचारियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed