{"_id":"058981131df5903019c626902248d627","slug":"so-barkheda-action-the-letter-sent-to-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ बरखेड़ा पर कार्रवाई को एसपी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ बरखेड़ा पर कार्रवाई को एसपी को भेजा पत्र
Pilibhit
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कई बार तलब करने पर भी ट्रैक्टर वापसी की अर्जी पर कोर्ट में सही रिपोर्ट न देने पर एसीजेएम राजेश कुमार ने एसओ बरखेड़ा पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है। कोर्ट ने एसओ को आदेश दिया है हर हाल में सात नवंबर तक स्पष्ट रिपोर्ट कोर्ट में भेजे।
विज्ञापन
कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी वशीर खां व जावेद ने ट्रैक्टर संख्या यूपी 26 एच, 6476 की वापसी के लिए कोर्ट में अर्जी दी। इस अर्जी पर बरखेड़ा पुलिस ने पहले दिन रिपोर्ट भेजी के ट्रैक्टर थाने पर नहीं नहीं है। दुबारा रिपोर्ट भेजी की आरसी के बगैर स्पष्ट आख्या देना संभव नहीं है। कोर्ट ने जब आरसी की कापी थाने भिजवाई तब एसओ बरखेड़ा ने यह रिपोर्ट भेज दी कि वाहन का नंबर मिलाने के लिए पुलिस के मोटर विभाग को आदेशित करें। जब पुलिस ने मोटर विभाग को आदेशित किया तो यह रिपोर्ट भिजवा दी कि इंजन नंबर आदि का परीक्षण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
आरटीओ से भौतिक सत्यापन कराया जाए। तलब करने पर भी एसओ बरखेड़ा कोर्ट में नहीं आए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने एसओ बरखेड़ा की लापरवाही गंभीरता से लिया है और एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई को आदेशित किया है। मामले में सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख लगाई गई है। बरखेड़ा पुलिस का यह कारनामा खासा चर्चा में है।
विज्ञापन