फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   snake

आबादी में पहुंचे अजगर ने बत्तखों को निगला

Fri, 16 Aug 2019 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
snake
माधोटांडा। बराही रेंज के जंगल से बाहर ग्राम पुरैना ताल्लुके महाराजपुर की आबादी क्षेत्र में गुरुवार सुबह अजगर निकलने से लोगों में खलबली मच गई। वहां एक घर में पहुंचे अजगर ने दो बत्तख को निगल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर पकड़ने के बाद जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुओं के अलावा अजगर की भी काफी संख्या में है। गुरुवार सुबह ग्राम पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी आनादी सरकार अपने घर के आंगन में बैठा था। तभी उसने देखा कि उसके घर के बाहर घूम रही दो बत्तख को झाड़ियों से निकला अजगर निगल गया। विशालकाय अजगर देख आनादी सरकार के होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मी वीरेंद्र व गोपी ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को रस्सी से बांध लिया। इसके बाद जंगल क्षेत्र के सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। अजगर की लंबाई करीब 13 फुट बताई जाती है।
विज्ञापन


तालाब में मगरमच्छ देख भागे ग्रामीण
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर में शुक्रवार को कुछ ग्रामीण पालतू मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब के निकट पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद मगरमच्छ पर नजर पड़ते ही सभी के होश उड़ गए। दहशत के चलते ग्रामीण मवेशियों को लेकर वापस लौट लिए। इसके अलावा हेतमनगला गांव की सीमा में स्थित तालाब में भी मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वनकर्मियों ने दोनों गांवों में मौका मुआयना किया, लेकिन मगरमच्छ नहीं मिल सके। रेंजर हसीब बेग ने बताया कि दोनों स्थानों पर मगरमच्छ की निगरानी के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed