{"_id":"625f1c894b9d3e577b666290","slug":"smack-of-six-million-three-arrested-including-mother-and-son-with-charas-pilibhit-news-bly482059447","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ लाख की स्मैक, चरस सहित मां-बेटा सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ लाख की स्मैक, चरस सहित मां-बेटा सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहित पांडेय और निशान सिंह।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। स्मैक, चरस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने लाइनपार में छापा मारकर साठ लाख रुपये कीमत की 131 स्मैक की पुड़िया, तीन किलोग्राम चरस सहित मां-बेटा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला इससे पहले भी चार बार जेल जा चुकी है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री की चर्चा तो बहुत पहले से चल रही थी। पुलिस ने कई बार छापा भी मारा। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की लाइन पार निवासी सीमा पांडेय जो भाभी नाम से प्रसिद्ध है। मादक पदार्थों का व्यापार करती है। पहले भी कई बार जेल जा चुकी है। मंगलवार सुबह अपने घर के सामने अपने पुत्र मोहित पांडेय के साथ एक ग्राहक को स्मैक और चरस बिक्री की फिराक में है। सूचना पर एसएसआई आशुतोष रघुवंशी, उप निरीक्षक अखिलेश चौहान, महिला दरोगा सलोनी त्यागी, अल्का शर्मा, रितु शर्मा, उपेंद वर्मा आदि की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीमा पांडेय के पास से 131 स्मैक की पुड़िया, एक किलोग्राम चरस और छह हजार रुपये, उसके पुत्र मोहित के पास से एक किलोगाम चरस और गांव शहबाजपुर निवासी निशान सिंह के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुआ। तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
कोतवाल ने बताया कि सीमा पांडेय इससे पहले वर्ष 2008, 2009, 2011 और 2014 में भी मादक पदार्थों की बरामदगी पर जेल जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक और चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कई ठिकानों पर बिकती है स्मैक
पूरनपुर। लाइनपार में तो लंबे समय से स्मैक की बिक्री हो रही थी। सुबह होते ही ग्राहक स्मैक लेने को पहुंचते थे। इसके अलावा शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप, मोहल्ला रजागंज, ब्लाक रोड पर मुर्गी खाना में भी स्मैक बिक्री की चर्चा है। फेरी लगाकर मुर्गों की बिक्री करने वाला फेरी के साथ लोगों को स्मैक पहुंचाने का काम करता है। कोतवाल अशोक पाल का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

सीमा पांडेय।- फोटो : PILIBHIT