फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slow pace of incomplete flood control project... protests.

Pilibhit News: अधूरी बाढ़ नियंत्रण योजना की धीमी चाल ...विरोध-प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of incomplete flood control project... protests.
नौजल्हा नंबर दो में शारदा नदी पर अधूरे कार्य के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नोजल्हा नंबर-दो गांव में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही बाढ़ नियंत्रण योजना की धीमी प्रगति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को योजना स्थल पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सिंचाई विभाग के अभियंताओं पर कार्य में लापरवाही बरतने और मौके पर मौजूद न रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नोमैंस लैंड से सटे नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र शारदा नदी की बाढ़ के मामले में संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां पिछले साल भी नदी में बाढ़ नियंत्रण योजना के साथ आबादी क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचाया था। लंबे समय तक सिंचाई विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण योजना को मंजूरी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य काफी देर से शुरू किया गया। अब जबकि मानसून सक्रिय हो चुका है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, तब भी कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। उनका कहना है कि अभी तक निर्माण की तीसरी लेयर भी पूरी नहीं हो सकी है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नोमैंस लैंड से सटे क्षेत्र में निर्माण के दौरान तकनीकी खामियां छोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई और तकनीकी कमियों को दूर नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में प्रधान रामू सरकार, राजू, मुकेश ढाली, चित्तरंजन मंडल, मधुसूदन पाल, रवींद्र मजूमदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed