फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slips of other species of sugarcane being handed over to farmers

Pilibhit News: किसानों को थमाई जा रही दूसरी प्रजाति के गन्ना की पर्ची

Thu, 08 Feb 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Slips of other species of sugarcane being handed over to farmers
पूरनपुर। चीनी मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति पर्ची की प्रजाति के अलावा दूसरी प्रजाति का गन्ना लाने पर किसानों को बगैर जानकारी दिए पर्ची थमाई जा रही है। तौल को पहुंचने पर इसकी जानकारी होने पर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्रजाति गन्ना की आपूर्ति पर्ची पर सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना वापस करने पर किसानों ने कई बार हंगामा किया था। हंगामे पर उप गन्ना आयुक्त को चीनी मिल पहुंचना पड़ा था। बाद में प्रजाति के अनुसार किसानों का गन्ना लिया गया था। साथ ही जिस प्रजाति गन्ना की पर्ची उसी गन्ना लाने की किसानों से अपील की गई थी।
विज्ञापन

तीन फरवरी को चीनी मिल गेट पर अर्ली प्रजाति की गन्ना सप्लाई पर्ची पर सामान्य प्रजाति और सामान्य प्रजाति की गन्ना पर्ची पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना मिलने पर चीनी मिल अफसरों ने करीब 46 गन्ना से भरी ट्रालियों को वापस करा दिया। इसके विरोध में किसानों ने भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर हंगामा किया था। मिल अफसरों पर किसानों का बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही हंगामा कर रहे किसानों ने गन्ना खरीद केंद्र से आए गन्ना की भी जांच कराई थी। इसके एक दिन बाद गन्ना के अभाव में चीनी मिल 23 घंटे बंद रही थी। अब चीनी मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को बगैर जानकारी दिए गन्ना प्रजाति के अनुसार पर्ची थमाई जा रही है।
पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को सामान्य और सामान्य गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को टोकन गेट पर पर्ची मिलने के बाद इसकी भनक हो पा रही है। इसको लेकर किसानों में रोष है। भाकियू नेता स्वराज सिंह ने बताया कि बुधवार को कुछ किसानों ने बगैर बताए गन्ना की प्रजाति की पर्ची थमाने की जानकारी दी है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

शीघ्र ही टीम के साथ मिल अफसरों से मिलकर इसका विरोध किया जाएगा। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि अगेती प्रजाति की पर्ची पर अगेती और सामान्य प्रजाति की पर्ची पर सामान्य गन्ना लिया जा रहा है। खराब गन्ना और पर्ची के अनुसार गन्ना न लाने पर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed