फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slight improvement in commercial cylinder supply, traders' problems persist

Pilibhit News: कॉर्मशियल सिलिंडर आपूर्ति में थोड़ा सुधार, व्यापारियों की दिक्कतें बरकरार

Sun, 26 Apr 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Slight improvement in commercial cylinder supply, traders' problems persist
शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर रखा कम​र्शियल गैस सिलिंडर। संवाद - फोटो : 1
पीलीभीत। जिले में कॉर्मशियल गैस सिलिंंडर की आपूर्ति अभी पटरी पर नहीं लौट सकी है। जरूरत के हिसाब से सिलिंडर न मिलने से अभी दिक्कत बरकरार है। होटल व रेस्टोरेंट संचालक जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। हालांकि आपूर्ति व्यवस्था में थाेड़ा सुधार हुआ है। जिले भर के होटल-रेस्टोरेंट में मांग की सिर्फ 40 प्रतिशत गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, बरातघर संचालकों को आपूर्ति कार्यालय में आवेदन और दस्तावेज देने पर कॉर्मशियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान-अमेरिका में युद्ध विराम के बाद भी शहर से लेकर जिले भर के रेस्टारेंट-होटल, ढाबा आदि के लिए कॉर्मशियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। जिले में 600 से अधिक कॉर्मशियल सिलिंडर के उपभोक्ता हैं। आपूर्ति विभाग की ओर से जिले की सभी गैस एजेंसियों को एक तय मानक के सापेक्ष ही कॉर्मशियल सिलिंडर की आपूर्ति करने को कहा गया है। यह होटल-रेस्टोरेंट व्यापारियों के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन

शहर के चावला चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उनके यहां रोजाना एक सिलिंडर की खपत होती है। एजेंसी की ओर से सप्ताह में सिर्फ दो कॉर्मशियल गैस सिलिंडर ही दिए जा रहे हैं। मजबूरी में कोयला भट्ठी से काम चलाया जा रहा है। एक अन्य होटल संचालक ने खपत के सापेक्ष कम आपूर्ति की बात कही। दूसरी ओर शादी समारोह वाले घरों को कॉर्मशियल गैस सिलिंडर के लिए राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज के करीब संचालित एक बरातघर के संचालक ने बताया कि बराती अपनी शादी का कार्ड, बैंक्वेट लॉन की रसीद, आधार कार्ड आदि कागज अगर जिला पूर्ति कार्यालय जमा कर रहे हैं तो बरातियों के मांग अनुरूप सिलिंंडर मिल जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि व्यापारियों को जरूरत के हिसाब से कॉर्मशियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed