{"_id":"6a7b6b6d461b27208103c569","slug":"sky-high-prices-will-mark-silver-rakhis-this-raksha-bandhan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-166402-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों पर रहेगा आसमान छूते दाम का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों पर रहेगा आसमान छूते दाम का भार
Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर ग्राहक को चांदी की राखियां दिखाती कर्मचारी। संवाद
पीलीभीत। आसमान छूते चांदी के दाम का असर इस बार रक्षाबंधन पर भी पड़ेगा। चांदी महंगी होने के चलते भाइयों के हाथ पर जो राखियां बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 500 से लेकर 1000 तक मिल जा रहीं थीं, वह बाजार में 2000 से नीचे मिल ही नहीं रहीं हैं।
रक्षाबंधन को लेकर बहनों में भाइयों की कलाई पर सुंदर-आकर्षण राखियां खरीदने को लेकर काफी उत्सुकता रहती है, इसमें बहनें भाइयों को चांदी तक की राखियां बांधती हैं। इस बार भाई-बहनों के इस स्नेह के बीच चांदी की महंगाई बजट बिगाड़ रही है। बता दें जो चांदी पिछले रक्षा बंधन पर 1.20 लाख प्रति किलो थी, अब वह दोगुने दामों में पहुंचकर 2.34 लाख प्रति किलो हो गई है। इसके चलते 3-4 ग्राम की राखी मेकिंग चार्ज के साथ 1000 तक पड़ रही है। वहीं भारी राखियां 2 हजार से कम दामों में मिल ही नहीं रहीं हैं। बहनों का राखियों को लेकर अभी से बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि अभी व्यापारियों का कहना है कि रक्षाबंधन करीब आते चांदी के भाव कुछ टूट सकते हैं।
000
चांदी के दाम बढ़े होने के चलते इस बार चांदी की राखियों की सेल अभी हल्की है। बाद में रक्षाबंधन के करीब बढ़ेगी, लेकिन पहला जैसा व्यापार हो उम्मीद नहीं है। - रचित अग्रवाल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
000
चांदी पर ही सारा कारोबार चलता है लेकिन रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर अगर चांदी के दाम पिछले साल की अपेक्षा दोगुने हैं तो राखियों का कारोबार कम ही होगा। प्रियांश अग्रवाल, सराफा कारोबारी