फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sketch clashes for protesting against beating of two doctors

Pilibhit News: स्कूटी की टक्कर का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा

Thu, 22 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sketch clashes for protesting against beating of two doctors
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में स्कूटी की टक्कर के बाद हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। दरवाजे पर टक्कर मारने का विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दो अन्य लोगों की मदद से पीड़ित और उसके भाई के साथ मारपीट की। इससे दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी आमिर खां ने बताया कि 19 जनवरी की रात करीब आठ बजे उसका भाई जीशान घर के दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान मोनिस स्कूटी चलाता हुआ आया और सीधे जीशान को टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि जब उसने और भाई ने आपत्ति जताई तो मोनिस, मदर और दानिश निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। बचाने पर उसे भी पीटा। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed