फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   six-year-old boy drowned in a water tank at a house under construction in Pilibhit

Pilibhit News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबकर छह साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 07 Dec 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

बरेखड़ा क्षेत्र के गांव पिपरैया में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान के शौचालय टैंक में डूबकर छह साल के बालक की मौत हो गई। मासूम खेलते हुए वहां पहुंच गया था। 

विज्ञापन
six-year-old boy drowned in a water tank at a house under construction in Pilibhit
सूर्यांश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरेखड़ा क्षेत्र के गांव पिपरैया में पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में बने शौचालय टैंक में भरे पानी में डूबकर मासूम बालक की मौत हो गई। इस हादसे से मृतक बालक का परिवार सदमे में है। पड़ोसी जितेंद्र ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर खेलने को निकला छह वर्षीय मासूम सूर्यांश पुत्र विनोद कुमार पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में जा पहुंचा। खेलते हुए बालक पानी से भरे लगभग चार फीट गहरे टैंक में गिर गया। 

विज्ञापन


हादसे के करीब एक घंटे बाद परिवार के लोगों ने बालक को ढूंढा, तब उसे टैंक में डूबा पाया गया। टैंक से निकालकर परिजन बालक को आनन फानन एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, वहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालक का पिता एक मुकदमे में इन दिनों जेल में निरुद्ध है। मृतक बालक के दादा ईश्वरी प्रसाद गांव में एक मंदिर के पुजारी है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed