फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six and a half acres of land belonging to six more farmers got submerged in the river

Pilibhit News: छह और किसानों की साढ़े छह एकड़ जमीन नदी में समाई

Sat, 10 Aug 2024 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Six and a half acres of land belonging to six more farmers got submerged in the river
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी से हो रहे कटान से छह किसानों की साढ़े छह एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। बाद में नाराज किसानों ने प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रधान के पति को ज्ञापन देकर कटान से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन


जलस्तर कम होने पर शारदा नदी पिछले कई दिनों ने गांव खिरकिया बरगदिया, नहरोसा, राणा प्र्रतापनगर, सिद्धनगर के समीप तेजी से कटान कर रही है। कटान के कारण एक पखवाड़े में खिरकिया बरगदिया के समीप नदी में गांव निवासी ज्ञानी अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, श्याम सुंदर, भागरथी, मुन्नर, लाखन सिंह, रामायन, अलवीर, रामधारी, दीनानाथ की तीन-तीन एकड़, बसंत और बूटा सिंह की एक-एक एकड़ जमीन पर खड़ी धान की फसल नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

एक दिन कटान थमने के बाद शुक्रवार शाम को फिर नदी ने तेजी से कटान शुरू किया। ऐसे में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक प्रेमचंद्र, जागेश्वर, चंद्रमुखी, एहसान, जलील, संजय की गांव खिरकिया बरगदिया के समीप एक-एक एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदीं में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब तक हुए नुकसान का सर्वे न होने और मुआवजा न मिलने के विरोध में नाराज किसानों ने प्रधान फूलमती के घर के दरवाजे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा प्रधान के पति को ज्ञापन सौंपा। प्रधान के पति का कहना है कि वे लगातार अफसरों और हल्का लेखपाल को स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत: ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed