फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitting at the head of fast Gonc

अनशन पर बैठे गोंछ के प्रधान

Mon, 02 Mar 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 02 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sitting at the head of fast Gonc
विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप में अधिकार सीज करने से नाराज ग्राम
विज्ञापन
गोंछ के प्रधान ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ विकास भवन में अनशन शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि प्रशासन ने गलत तरीके से कार्रवाई की है।

ललौरीखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत गोंछ के प्रधान श्यामलाल पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसमें नाली खड़ंजे के निर्माण में गड़बड़ी के साथ अन्य निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप थे। इसकी जांच में 7,35,706 की गड़बड़ी पाई गई, जिस पर डीएम ने प्रधान के अधिकारों को सीज कर दिया।

अधिकार सीज करने पर प्रधान ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई वापस लेने की मांग कर सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी थी। इसके तहत सोमवार को प्रधान ने ग्रामीणों के साथ विकास भवन पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया। प्रधान का आरोप है कि गड़बड़ी की जांच के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था।

इसका जवाब उन्होंने डीपीआरओ और डीएम को रजिस्टर्ड डाक से भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने इस जवाब को नजरअंदाज कर दिया, जो गलत है। प्रधान का कहना है कि जांच में जिस मार्ग पर खड़ंजा लगा दर्शाया है, वहां आज भी खड़ंजा लगा हुआ है, लेकिन अधिकारी जानबूझकर उन पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed