फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitarganj Route will be connected to Bareilly Highway by December

दिसंबर तक बरेली हाईवे से जुड़ जाएगा सितारंगज रूट

Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sitarganj Route will be connected to Bareilly Highway by December
एसपी से मिलने पहुंचे शलभ की मां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। इस साल दिसंबर तक बरेली हाईवे सितारगंज रूट से जुड़ जाएगा। जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है। ओवरब्रिज शुरू होने से सितारगंज जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से छुटकारा भी मिल जाएगा। रूट सीधा होने और बाईपास बनने से सितारगंज की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

सितारगंज से पीलीभीत-बरेली हाईवे का काम करीब छह साल से चल रहा है। टू लेन सड़क का काम पूरा हो चुका है। ललौरीखेड़ा के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा होने से सितारगंज वाले रूट को बरेली हाईवे से नहीं जोड़ा जा सका था। पिछले साल दूसरी एजेंसी को रेलवे ओवरब्रिज का काम का जिम्मा सौंपा गया। जिसके बाद काम में तेजी आई है। करीब 145 करोड़ की लागत से बन रहे ओवरब्रिज के काम को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ओवरब्रिज बनने के बाद सितारगंज का रूट सीधे बरेली हाईवे से जुड़ जाएगा। उसके बाद सितारगंज का सफर एक घंटे से कम समय में पूरा किया जा सकेेगा।
विज्ञापन

बरेली जाने के लिए दस किलोमीटर की दूरी हो जाएगी कम
बरेली से सितारंगज जाने के लिए पीलीभीत के जहानाबाद से होकर निकलना पड़ता है। अमरिया कस्बा, मुुरैना होते हुए उत्तराखंड पहुंचते हैं। बरेली हाईवे से सितारगंज रूट जुड़ने से बाहर से आने वाले लोगों के लिए करीब दस किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उनको सितारगंज रूट के लिए पीलीभीत से जहानाबाद नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे ओवरब्रिज से सितारगंज के लिए निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण के बाद फोरलेन होगा हाईवे
सितारगंज रूट पर फोरलेन की अनुमति मिल चुकी है। सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी। सड़क के लिए जिले के 17 गांवों में जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूूरी की जाएगी। बरेली से सितारगंज तक का सफर अभी कम से कम दो घंटे का है लेकिन फोरलेन सड़क बनने से ये दूरी 45 से 60 मिनट में ही तय की जा सकेगी। क्योंकि बरेली से सितारगंज तक बीच में पड़ने वाले प्रत्येक कस्बे के बाहर बाईपास भी बनाए जाएंगे। कुछ जगह फ्लाईओवर भी बनाए जाने हैं। फोरलेन सड़क 69.5 किलोमीटर लंबी बनेगी। पीलीभीत के लिए फोरलेन 2025 तक बन जाने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट करीब दो हजार करोड़ रुपये का है। अगर टू लेन वाला प्रोजेेक्ट जोड़ा जाए तो दोनों पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

‘जहानाबाद रेलवे ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। सितारगंज से बनाई जा रही सड़क काम पूरा हो चुका है। ओवरब्रिज बनने से सड़क सीधे बरेली हाईवे से जुड़ जाएगी। वहीं फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर किए जाएंगे।’
- अमित रंजन चित्रांशी, परियोजना निदेशक एनएएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed