फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sisters kept waiting for roadways buses for free travel

Pilibhit News: मुफ्त सफर के लिए रोडवेज बसों का इंतजार ही करती रहीं बहनें

Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sisters kept waiting for roadways buses for free travel
पूरनपुर के असम हाइवे पर बस में चढ़ने की मशक्कत करते यात्री । संवाद
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री ने रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर की सौगात दी है, लेकिन परिवहन निगम बसें ही उपलब्ध नहीं करा सका। हालांकि निगम प्रशासन ने सभी रूटों पर बसों के फेरा बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन पर्व के पहले दिन ही बहनों को घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिलीं। हारकर उन्हें डग्गामार वाहनों में तमाम मुसीबतें झेलकर भाइयों के घर जाना पड़ा। बु
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर इस बार भी मुख्यमंत्री ने रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। चूंकि इस बार रक्षाबंधन दो दिन मनाया जा रहा है, लिहाजा रोडवेज बसों में 29 अगस्त रात 12 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का तोङपा दिया गया है। शासन से आदेश आने के बाद पीलीभीत डिपो ने भी बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया था।
विज्ञापन

कहा गया था कि बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, लेकिन यह दावा दो दिन के पर्व के पहले दिन में ही धड़ाम हो गया। असम हाईवे पर बहनों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यदि कोई बस आई भी तो उसमें भीड़ के कारण महिलाएं सवार नहीं हो सकीं। हारकर उन्हें पूरनपुर, गजरौला, सकरिया, बीसलपुर, माधोटांडा आदि स्थानों को जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इनमें मनमाना किराया देने के बाद भी महिलाओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पूरनपुर में भी महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त यात्रा का लाभ
फोटो 30 पीबीटीपी 21
पूरनपुर। क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन की खराब स्थिति के चलते अधिकांश महिलाओं को भाइयों के घर तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रक्षाबंधन का पर्व कई स्थानों पर बुधवार को भी मनाया गया। इसके चलते खासी भीड़ रही। कलीनगर रोड के अलावा भगवंतापुर, घुंघचाई, कुर्रैया, जोगराजपुर आदि स्थानों पर आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पर्व को लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं की गई। असम हाईवे के सिरसा चौराहा, बंडा चौराहा, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग, बिलहरी, टंडोला, हुसैनापुर आदि स्थानों पर महिलाओं को रोडवेज बसें न मिलने पर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा।

पूरनपुर के असम हाइवे पर बस में चढ़ने की मशक्कत करते यात्री । संवाद

पूरनपुर के असम हाइवे पर बस में चढ़ने की मशक्कत करते यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed