{"_id":"69879d5254960d2d650d82f1","slug":"sir-someone-filed-300-objections-on-behalf-of-the-business-leader-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153363-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : व्यापारी नेता की ओर से किसी ने दाखिल कर दीं 300 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : व्यापारी नेता की ओर से किसी ने दाखिल कर दीं 300 आपत्तियां
विज्ञापन
मोहल्ला से आए फोन पर व्यापारी नेता को हुई जानकारी, एसडीएम से मिलकर की शिकायत
पूरनपुर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी ओर से 300 आपत्तियां दाखिल कर दी गईं। जानकारी होने पर व्यापारी नेता ने दाखिल आपत्तियों से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही शनिवार को एसडीएम से मिलकर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में नए वोट बनाने के साथ आपत्तियां ली जा रही हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नाम, हस्ताक्षर आदि से किसी ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह में आपत्तियां दाखिल कर दीं। इसकी जानकारी व्यापारी नेता को एक दिन पहले तब हुई, जब मोहल्ला खानकाह से किसी ने उनको मोबाइल पर फोन कर आपत्तियां लगाने का कारण पूछा। व्यापारी नेता ने कोई आपत्ति लगाने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही फोन करने वाले को बताया कि इस मामले में वे शपथ पत्र भी देने को तैयार हैं।
शनिवार को व्यापारी नेता ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह से मिलकर शिकायत की। जिस पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया कि लगाई गई आपत्तियों का सुनवाई के बाद ही निस्तारण होता है। सुनवाई के दौरान अगर गलत ढंग से किसी ने आपत्ति दाखिल की है, तब उसको खारिज करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -