फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sikhs made sacrifices, remained ahead in serving the country: Virk

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: देश की आजादी में सिख समुदाय का बहुत बड़ा योगदान

Mon, 02 Oct 2023 01:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 01:58 PM IST
सार

संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी रविवार को गजरौला में आयोजित राष्ट्रीय सिख सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने संगठन के लोगों की बातों को सुना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
 

विज्ञापन
Sikhs made sacrifices, remained ahead in serving the country: Virk
गजरौला में आयोजित सिख महासम्मेलन में सांसद वरुण गांधी का स्वागत करते सिख समाज के लोग । - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश की आजादी में सिख समुदाय का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सिख समुदाय में जरूर कोई खासियत हैं, उनके नाम के आगे जी लगता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हर जाति-धर्म के लोग नौकरी व काम के लिए आते हैं, लेकिन किसी सिख ने कभी नौकरी के लिए हाथ नहीं फैलाए। 
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी रविवार को गजरौला में आयोजित राष्ट्रीय सिख सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर भाजपा सांसद का स्वागत किया गया। उन्होंने संगठन के लोगों की बातों को सुना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सम्मेलन में भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने कहा कि देश की आजादी के लिए सिख समाज ने भी अपना बलिदान दिया। अब भी सेवा कर रहा है, लेकिन उनके योगदान को भुला दिया गया है। सिख समाज हमेशा देश की सेवा में आगे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pilibhit News: बाढ़ प्रभावितों के धरने में शामिल हुए सांसद वरुण गांधी, एनओसी दिलाने का दिया आश्वासन


उन्होंने सिख समाज की समस्याओं और उनके योगदान पर चर्चा की। कहा कि भारतीय सिख संगठन के नेतृत्व में सिखों की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसमें किसानों की कच्ची जमीन, जाति प्रमाणपत्र और राय सिख समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी।

राष्ट्रीय सिख सम्मेलन को लेकर दो दिन से तैयारी चल रही थी। सांसद के हस्तक्षेप पर अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed