फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP Varun Gandhi assured to get NOC for channelization in Pilibhit

Pilibhit News: बाढ़ प्रभावितों के धरने में शामिल हुए सांसद वरुण गांधी, एनओसी दिलाने का दिया आश्वासन

Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को सांसद वरुण गांधी ने चेनेलाइजेशन को स्वीकृत दिलाने का आश्वासन दिया। दो अक्तूबर के बाद एक प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन
MP Varun Gandhi assured to get NOC for channelization in Pilibhit
गांव चंदिया हजारा में चल रहे आंदोलन में पहुंचे सांसद वरुण गांधी ।

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल रविवार 21वें दिन जारी रही। धरना स्थल पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने चेनेलाइजेशन को स्वीकृत दिलाने का आश्वासन दिया। दो अक्तूबर के बाद एक प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली बुलाया गया है। कहा कि प्रतिनिधि मंडल के साथ चेनेलाइजेशन को स्वीकृत क्यों नहीं मिल रही इसकी जानकारी कर एनओसी दिलाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर प्रेमानंद, ईश्वर, सुग्रीव, राजकुमार, प्रशांत, महंत, गौतम, अपूर्व, कनाई, प्रमथन, सुवल, प्रवीन बैठे। सांसद की सभा को सुनने को लोगों की भीड़ उमड़ी। आंदोलनकारियों ने समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सांसद रविवार सुबह पीलीभीत पहुंचे तब खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के जंगरोली आशा, उगनपुर, सिक्लापुर, धनकुनी, धनकुना व चेहलोरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया। पूरनपुर ब्लॉक के ग्राम उदयकरनपुर गुरुद्वारा, ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया, चंदिया हजारा आदि ग्रामों में कार्यक्रमों में शरीक हुए और जनसंवाद के बाद जनसमस्याएं भी सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed