फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Siberian birds are being hunted indiscriminately in the Sharda Dam area

Pilibhit News: शारदा डैम क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा साइबेरियन पक्षियों का शिकार

Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siberian birds are being hunted indiscriminately in the Sharda Dam area
कलीनगर। शारदा डैम में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। सख्ती के दावों बीच शिकारी प्रवासी पक्षियों का शिकार कर मांस की बिक्री में जुटे हैं। वनकर्मी निगरानी के नाम पर औपचारिकताएं निभा रहे हैं। तीन दिन पूर्व मांस के साथ आरोपी के पकड़ने के मामले ने सुरक्षा दावों की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के अंतर्गत तराई क्षेत्र में 22 किलोमीटर लंबा शारदा डैम है। डैम से सटे इलाके में शारदा नदी, टाइगर रिजर्व का जंगल और नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी है। वन्यजीवों की सुरक्षा के नाम पर इस क्षेत्र में पीटीआर की दो चौकियां स्थापित की गई हैं। चंद स्टाफ के सहारे सुरक्षा की जा रही है। इसका फायदा शिकारी जमकर उठाते हैं।
विज्ञापन

पक्षियों को मारकर उनके मांस को बेचा जा रहा है। तीन दिन पूर्व सूचना पर रमनगरा पुलिस चौकी की टीम ने एक आरोपी को पकड़ा था। मौके से करीब चार किलो प्रवासी पक्षियों का मांस बरामद हुआ था। चार आरोपी भागने में सफल हुए थे। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्रीय टीम को नियमित रूप से डैम क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल तक बेचा जाता है मांस
प्रवासी पक्षियों का मांस नेपाल तक बेचा जा रहा है। कई बार शिकारी पकड़े जा चुके हैं। हर बार वनकर्मी उत्तराखंड की सीमा में शिकार होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ लेते हैं।



मछलियों पर भी संकट डैम क्षेत्र में छोटी नावों से मछली का शिकार किया जा रहा है। लगातार शिकार होने से मछलियों की प्रजातियां भी डैम में कम होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed