{"_id":"6660722a0066a9a8ac0c5680","slug":"shyam-lovers-danced-to-bhajans-amidst-the-rain-of-flowers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117437-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फूलों की वर्षा के बीच भजनों पर श्याम प्रेमी झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फूलों की वर्षा के बीच भजनों पर श्याम प्रेमी झूमे
विज्ञापन
पीलीभीत। श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को अग्रवाल सभा में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की वर्षा के बीच भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते रहे। देर रात तक चली भजन संध्या में काफी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
मंगलवार को श्याम भक्तों की ओर से शहर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत अग्रवाल सभा भवन से की गई। यात्रा रंगीलाल चौराहा, लाल रोड, छिपियान मस्जिद, चौक बाजार से श्री श्याम मंदिर में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
रात को नौ बजे बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई, इसके बाद भजन संध्या शुरू हुई। भजन संध्या में जयपुर से आईं साक्षी अग्रवाल व कोलकाता से आए विवेक शर्मा ने जब भजन गाना शुरू किए तो यहां मौजूद हर श्याम प्रेमी श्याम रस में डूब गया। आयो सांवरियो सरकार, लीले पे चढ़ के..., क्यों फिकर करता है तेरे हाथों की कठपुतली हूं, बाबा पे विश्वास होना चाहिए आदि भजनों पर फूलों की वर्षा के साथ श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नही पाए।
विज्ञापन
देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भजन संध्या में बरेली, पलिया, मुरादाबाद, मिलक आदि जगहों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।